महाराष्ट्र के रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, 50 लोगों को बचाया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई  20 मार्च 2021। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

5 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना तेज था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी भी जारी है। इसके लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां लगी हुई हैं

9 दिन पहले ठाणे की एक फैक्ट्री में आग लगी थी

महाराष्ट्र में 10 मार्च को भी ऐसी घटना हुई थी। उस दिन ठाणे के अंबरनाथ के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) इलाके की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग सबसे पहले एक बॉयलर में लगी और उसने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी : महिलाओं को हर महिने 2 हजार, हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली सहित पांच बड़े वादे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जोरहाट (असम) 20 मार्च 2021। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी असम में दो दिन के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने जोरहाट में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. साथ ही असम के लोगों के लिए कांग्रेस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप