एसईसीएल गेवरा खदान में फिर हुआ हादसा, कोयले से भरे ट्रक में लगी आग; धू-धूकर जला वाहन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 30 मई 2025। एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान से कोयला लेकर जा रहे कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक कोयला सैंपल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन पर खड़ा हुआ था।  देर रात अचानक से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते कोयला लोड ट्रक जलने लगा।

बताया जा रहा है कि आसपास कोयले से भरे ट्रक खड़े हुई थे। आग अन्य ट्रकों में भी फैल सकती थी। समय रहते ट्रकों को वहां से हटाया गया। वहीं इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। एसईसीसल की विभागीय दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन दमकल वाहन के आने से पहले वाहन का कोयला और काफी हिस्सा जल चुका था।

Leave a Reply

Next Post

विपरीत दिशा से आ रही 108 एंबुलेंस बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पेंड्रा 30 मई 2025। पेंड्रा में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और घायल है। युवक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि  108 संजीवनी एंबुलेंस गलत दिशा से आ रही थी, इस दौरान बाइक सवार युवकों […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प