वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 25 अक्टूबर 2026।  मध्य प्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत अब तक सात अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में करीब तीन से चार करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इसके अलावा, 80 से अधिक ठेकेदारों और सप्लायर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। संजय दुबे (एसीएस, नगरीय प्रशासन विभाग) ने मीडिया को जानकारी देते हुए इस मुद्दे पर कड़ा रुख दिखाया है।

निगरानी के लिए तकनीक और एआई का इस्तेमाल
राज्य सरकार वित्तीय अनियमितताओं पर नजर रखने और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रही है। सरकार का उद्देश्य सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता बनाए रखना और योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सरकार का कहना है कि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने और वित्तीय गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन

शेयर करेमंत्री विजयवर्गीय ने मिलाई कदमताल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंदौर, 25 अक्टूबर 2026। रविवार को इंदौर और महू क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। इंदौर विभाग के 4 महानगरीय जिलों के 34 नगरों की करीब 345 बस्तियों तथा महू ग्रामीण के 6 खंडों के 65 मंडलों में […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई