अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात 30 को, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 16 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में अयोध्या आने की तारीख अब तय हो गई है। वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे। इसी दिन पीएम के हाथों श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के साथ कई अन्य सौगातें भी मिलेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को देश के सबसे सुंदर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के साथ कई और बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं कि अयोध्या विश्व की श्रेष्ठतम नगरी बन रही है। 

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट और अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हो जाने के बाद यहां आर्थिक प्रगति को नई उड़ान मिल सकेगी। इसका लाभ अयोध्यावासियों को मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि पीएम अयोध्या से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत कर सकते हैं।

लखनऊ में 20 से 23 जनवरी तक होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 जनवरी से 23 जनवरी तक लखनऊ के होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं होगी। लखनऊ होटल एसोसिएशन के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायी अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें। अतिथियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न वसूलें। 

Leave a Reply

Next Post

नौ साल में 300 तारीखें... यूपी में दुष्कर्म मामले में अब तक की सबसे बड़ी सजा; ये फैसले बने आधार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सोनभद्र 16 दिसंबर 2023। सोनभद्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी भाजपा विधायक रामदुलार गोंड के खिलाफ पीड़ित परिवार ने लंबी कानूनी लड़ी है। करीब नौ साल तक मामला अदालत में चला। इस दौरान 300 से अधिक तारीखें पड़ीं। आरोपी पक्ष की ओर से […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड