छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एसी बस पलटी: महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल, एक गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 14 जून 2023। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एसी बस मंगलवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 20 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हाईवे के चलते बस स्लिप होकर खेत में जा गिरी थी। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम से AC बस यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए निकली थी। अभी बस ग्राम परसवारा के पास मुख्य मार्ग से पोड़ी-पंडरिया नेशनल हाईवे पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार तेज होने के चलते बस फिसलते हुए खेत में जा गिरी। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने हादसा होते देखा तो बस के आगे का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। 

सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता
पोड़ी-पंडरिया एनएच 130ए का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे एक तरफ सड़क की हाइट काफी ज्यादा है और दूसरी तरफ तीन से चार फीट का गहराई है। किसी जगह मार्ग डायवर्ट का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार की मनमानी से अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। पहले भी लोगों ने मार्ग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मार्ग के निर्माण में लापरवाही बरते जाने को लेकर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र भी लिखा था।

Leave a Reply

Next Post

किसानों द्वारा खाद-बीज का किया जा रहा है अग्रिम उठाव

शेयर करेजिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी समितियों में 30357 मीट्रिक टन खाद भण्डारित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 14 जून 2023। जिले में खेती-किसानी की तैयारी जोरों पर है। किसानों द्वारा खाद-बीज का अग्रिम उठाव लगातार जारी है। किसानों को जिले की 114 समितियों के माध्यम से खाद-बीज का वितरण […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड