भूपेश बघेल की संवेदनशील सरकार द्वारा जनजातीय युवाओं को विशेष शिक्षक की नियुक्ति प्रदान करना प्रशंसनीय – मोहम्मद असलम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा शिक्षित युवाओं को विशेष शिक्षक के पद पर नियुक्ति एक सराहनीय कदम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 सितंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने भूपेश बघेल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के पढ़े-लिखे युवाओं को विशेष शिक्षक का दर्जा देकर नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया को सराहनीय एवं संवेदनशील कदम बताया है। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति युवाओं की नियुक्ति से जनजातियों की सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में व्यापक परिवर्तन आएगा। छत्तीसगढ़ में बैगा, कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा और अबूझमाड़िया को विशेष जनजातिय का दर्जा प्राप्त है। यह जनजातियां अपना अस्तित्व बचाने संघर्ष कर रही थी।सरकार के संरक्षण से अब बड़े पैमाने पर सुधार आ रहा है। गरीबी अशिक्षा और बेरोजगारी के दलदल में फंसी- धंसी इन विशेष जनजातियों को विकास के जिस मुकाम की जरूरत थी, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भूपेश बघेल की सरकार ने इन वर्गों को मुख्यधारा में लाने हेतु एड़ी चोटी लगा दिया है। सभी योजनाओं का लाभ ना सिर्फ इन जनजातियों तक पहुंच रहा है, बल्कि उन्हें रोजगार प्रदान करने में सरकार की विशेष भूमिका कारगर सिद्ध हो रही है। विकास कार्यों के लिए ना बजट की कमी आड़े आ रही है और ना ही शिक्षा तथा कुपोषण को लेकर कोई लापरवाही बरती जा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि जहां यह जनजाति विलुप्त हो रही थी, अब जनसंख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि से स्पष्ट हो रहा है कि ना सिर्फ इनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है अपितु कुपोषण से निजात मिल रही है और संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों को भी सरकार की सक्रियता से मात दी गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जशपुर, कोरबा, कबीरधाम, सरगुजा, नारायणपुर, बिलासपुर, बस्तर जिले में इन विशेष जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, विकास की जिम्मेदारी इसी तरह शिक्षित युवाओं को प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा विशेष जनजातिय क्षेत्रों में शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करके इन वर्गों को सुदृढ़ बनाए जाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार ने कार्पोरेट सेक्टर के कर्मियों की कानूनी सुरक्षा को छीना - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेकिसानों के बाद निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए भी मोदी सरकार ने काला कानून  बनाया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 सितम्बर 2020 । मोदी सरकार ने किसानों के बाद निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए भी काला कानून बना रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप