पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताए जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 10 जून 2024। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सनातन घोष तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था और उन्होंने दावा किया कि जमीनी विवाद के कारण घोष की हत्या की गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण था या भूमि स्वामित्व को लेकर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ऐसा किया गया। घोष (30) रविवार रात दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद कार सवार हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि घोष को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नई जनगणना करवाए सरकार, ओबीसी जातियों की आबादी का आंकड़ा भी दे : कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2024। कांग्रेस ने सोमवार को नई जनगणना कराने और इसमें जाति आधारित आंकड़े देने की मांग दोहराते हुए कहा कि ऐसा करने से संविधान में निहित सामाजिक न्याय को सही अर्थ मिलेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से यह आग्रह भी […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब