STET के अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर रहे प्रदर्शन; सरकार को दी चेतावनी, कहा-STET नहीं तो वोट नहीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 07 अगस्त 2025। TRE 4 के पहले अब STET के अभ्यर्थी उतरे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक अभ्यर्थी डोमिसाइल को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब अभ्यर्थी STET परीक्षा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि TRE 5 की परीक्षा के पहले STET की परीक्षा ले ली जाए। सड़क पर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 की वैकेंसी निकालने से पहले सरकार STET की परीक्षा कराये। उनका कहना है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE) में शामिल होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी के लिए STET पास करना अनिवार्य होता है। अगर किसी उम्मीवार के पास STET पास होने का प्रमाण पत्र नहीं है तो इस स्थिति में वह बीपीएससी शिक्षक भर्ती में बैठने के लिए योग्य नहीं हो पायेगा, इसलिए सरकार उनकी मांगों को देखते हुए जल्द से जल्द सरकार STET की परीक्षा ले। इसको लेकर हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

हजारों की संख्या में प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार सरकार के द्वारा समाज के सभी तबके के लोगों के लिए लगातार काम किये जा रहे हैं, लेकिन हमलोग पिछले दो वर्षों से यह मांग कर रहे हैं कि STET की परीक्षा आयोजित करवाई जाए, लेकिन हमारी इस मांग पर सरकार ने अब तक संज्ञान नहीं ली है। उनका कहना है कि सरकार ने पूर्व में यह कहा था कि STET की परीक्षा 1 वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। लेकिन पिछले दो वर्षों से STET की परीक्षा आयोजित नहीं की गई, जिस वजह से आक्रोशित अभ्यर्थी पटना में बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय से लेकर पटना के कारगिल चौक रास्ते से पटना के डाकबंगला चौराहा तक प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश कर्ट रहे थे, तभी पुलिस बल ने डाकबंगला चौराहा पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

STET नहीं तो वोट नहीं के लगाये नारे 
इस संबंध में एक प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी ने बताया कि सरकार पिछले डेढ़ साल से किसी भी STET का आयोजन नहीं कर रही है। इसकी वजह से दो सत्र के लगभग पांच लाख बच्चे इस परीक्षा से वंचित रह रहे हैं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार हमलोगों को छलना चाहती है और ठगना चाहती है। जो लड़का 2023-24 का अभ्यर्थी है उसको अब तक मौका नहीं मिला है। टीआरई -4 लेने का क्या मतलब है। हम सिर्फ पात्रता की मांग रहे हैं, सरकार से नौकरी नहीं मांग रहे हैं। जब सरकार ने डोमिसाइल दिया तो फिर एसटीईटी देने में क्या जाता है। लिहाजा एसटीईटी और बीटेट की परीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने  सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नीतीश सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो हम मतदान नहीं करेंगे। अभ्यर्थी STET नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बोले- किसानों का हित भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता, हितों से कभी समझौता नहीं करेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन का विषय- सदाबहार क्रांति, जैव-खुशी का मार्ग, सबके लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी