‘केरल के लोगों के अच्छे कामों को राजनीति ने बर्बाद किया’, नड्डा बोले- यहां बहुत खून-खराबा हुआ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवअनंतपुरम 26 जून 2023। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश के विकास में केरल ने अहम भूमिका निभाई है लेकिन यहां के लोगों के अच्छे कामों को ओछी राजनीति से बर्बाद कर दिया गया। जेपी नड्डा ने सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर जेपी नड्डा केरल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।

‘केरल बना रक्त रंजित’
जनसभा के दौरान नड्डा ने कहा कि देश के विकास में केरल का बड़ा योगदान है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ की ओछी राजनीति ने केरल के लोगों के अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। नड्डा ने कहा कि केरल को भगवान का देश कहा जाता है। यहां के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं और काफी मेहनती हैं लेकिन दुख की बात है कि समय बहुत बदल गया है और अब राज्य रक्त रंजित हो गया है। यहां बहुत खून खराबा हुआ है। 

‘बौद्धिकता को बल से चुनौती दी जा रही’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस जमीन पर बौद्धिकता को शारीरिक ताकत से चुनौती दी जा रही है, जो बेहद निराशाजनक है। यह केरल की तरक्की को रोक रहा है। नड्डा ने कहा कि अब समय आ चुका है कि अब समय आ चुका है कि जो ताकतें विचारों को दबाने के लिए बल का प्रयोग करती हैं, उनका विरोध किया जाए और राज्य के विकास के लिए काम करने वाले लोगों का समर्थन किया जाए। 

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन, रात से जाम में फंसे यात्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मंडी 26 जून 2023। मंडी जिले में बारिश आफत बनकर बरसी है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मंडी-पंडोह के बीच सात मील के पास और जगह-जगह चट्टानें और मलबा गिरने से नेशनल हाईवे बंद है। मार्ग बंद होने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी