छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर के जंगल में ग्रेहाउंड ने कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 2 अलग-अलग जगह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित तेलंगाना के मुलगु जिले से निकली ग्रेहाउंड टीम ने बीजापुर के इलाके में 2 माओवादियों को ढेर किया है। इधर जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इन तीन जिलों की सीमा पर भी एनकाउंटर जारी है। तीनों जिले की फोर्स ने मारजुम इलाके में नक्सलियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि यहां भी जवानों को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। बताया जा रहा है कि बीजापुर में मारा गया एक नक्सली डिवीजनल कमेटी का मेंबर सुधाकर है। उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़े नक्सली लीडरों की उपस्थिति की सूचना पर ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस बीच जवान जब बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है, जिसमें एक की शिनाख्त हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से सर्चिंग करने के बाद जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद किया है। फिलहाल इस इलाके में भी जवानों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

तीन जिलों की सरहद पर जारी है मुठभेड़

इधर दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सरहद पर स्थित मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर तीनों जिलों से बड़ी संख्या में फोर्स को रवाना किया गया था। मारजुम के जंगल में जवानों ने तीन तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। यहां पर मंगलवार की सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मुठभेड़ में जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हालांकि नेटवर्क ना होने की वजह से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मैं मोहम्मद रफी पुरस्कार पाकर खुश हूं: कविता कृष्णमूर्ति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 जनवरी 2022। प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा एक कार्यक्रम में मोहम्मद रफी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डोला रे डोला और आज मैं ऊपर की गायिका पीठ के दर्द से पीड़ित थीं, इसलिए उनके पति और संगीतकार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान