घरेलू हिंसा पर आधारित संवेदनशील फिल्म ‘ढाई आखर’ 22 नवंबर को होगी रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अक्टूबर 2024। हिंदी फिल्मों में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित कहानियों ने हमेशा दर्शकों के बीच एक खास जगह बनायी हैं विशेषकर महिलाओं से संबंधित कहानियों पर आधारित बॉलीवुड फ़िल्मों ने मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया हैं निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी ‘ढाई आखर’ एक ऐसी ही फ़िल्म हैं जो एक महिला के अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष को बखूबी बयान करती है। पिछले साल इफ्फी गोवा में प्रतिष्ठित पैनोरमा सेक्शन में चयनित निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फ़िल्म ढाई आखर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की बहुत पसंद किया गया । अब फ़िल्म देश के सिनेमागृहों  में 22 नवम्बर को रिलीज होगी। फ़िल्म के रिलीज को अधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर नए पोस्टर के लांच के साथ की गई। हिन्दी के वरिष्ठ लेखक अमरीक सिंह दीप के उपन्यास “तीर्थाटन के बाद” पर आधारित  फिल्म ‘ढाई आखर” हर्षिता नाम की एक ऐसी महिला की कहानी है, जो वर्षों तक घरेलू हिंसा और अपमानजनक वैवाहिक जीवन का शिकार रही। वह पत्रों के माध्यम से एक मशहूर लेखक श्रीधर के करीब आती है लेकिन विधवा होने के कारण उनका यह संबंध पुरुष प्रधान समाज परिवार को स्वीकार नहीं होता। यह फिल्म हर्षिता द्वारा अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गए संघर्ष को बखूबी बयान करती है। क्या हर्षिता इससे जुड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगी? श्रीधर के साथ उसके रिश्ते के प्रति परिवार की नफरत का अंत क्या होगा? क्या दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा? इन सभी सवालों का भावनात्मक जवाब खोजने की कोशिश है फिल्म ‘ढाई आखर’।हिन्दी और मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी  ने फिल्म में ‘हर्षिता’ का लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म और थिएटर के जाने माने अभिनेता हरीश खन्ना और प्रसिद्ध मराठी अभिनेता रोहित कोकाटे ने अहम किरदार निभाए हैं।  प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत ने इस फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। फिल्म की शानदार टीम में गीतकार इरशाद कामिल, हिन्दी और बंगाली संगीत निर्देशक अनुपम रॉय और गायिका कविता सेठ शामिल हैं।

निर्देशक प्रवीन अरोड़ा कहते हैं कि फिल्म ‘ढाई आखर’ एक प्रेम गीत है, जो किसी के जीवन को बदलने की ताकत रखता है।  कैसे हमारे परिवारों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा को सामान्य रूप से स्वीकार कर लिया जाता है, जिससे औरतों के व्यक्तित्व पर गहरा और बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रेम में किसी को भी मुक्त करने की क्षमता है। अस्सी के दशक में सेट  इस कहानी का बहुत ही भावनात्मक पक्ष है यह दर्शकों के दिल तक यह फ़िल्म पहुचेगी । अभिनेत्री  मृणाल कुलकर्णी ने कहा कि  “महिलाओ के प्रति हमारे समाज का दोहरा रवैया एक कड़वा सच है और  ‘ढाई आखर’ फ़िल्म के माध्यम से इसी सच को दिखाया गया हैं   फ़िल्म की केंद्रीय किरदार हर्षिता विपरीत परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना कैसे कर पाएगी?  ढाई आखर में दर्शक एक अलम्बे समय के बाद एक  इमोशनल प्रेम कहानी पर्दे पर देख पायेंगे । 

कबीर कम्यूनिकेशन्स, आकृति प्रोडक्शंस और एस के जैन जमाई के बैनर तले बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित आईएफएफआई (IFFI) में पिछले वर्ष हुआ जिसमें इस फिल्म को दर्शकों, आलोचकों और फिल्म इंडस्ट्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। साथ ही फिल्म को चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी फ़िल्म की आधिकारिक स्क्रीनिंग की गई थी और इसी वर्ष आयोजित कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म की शूटिंग  उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस पर  हुई है। फिल्म को 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अमृता विश्व विद्यापीठम ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन गाउन पुरस्कार 2024 जीता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 22 अक्टूबर 2024। अमृता विश्व विद्यापीठम ने अपनी उन्नत लाइव-इन-लैब्स पहल के लिए बेनिफिटिंग सोसाइटी श्रेणी में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन गाउन पुरस्कार 2024 जीता है। यह सम्मान अनुभव से सीखने के लिए विश्वविद्यालय के बहु-विषयक दृष्टिकोण, ग्रामीण समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप