टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में सेरेना ने बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराया, अब तक हुए 31 मुकाबलों में सेरेना की 19वीं जीत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सेरेना विलियम्स ने टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया

दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2018 के यूएस ओपन में हुआ था, तब सेरेना ने वीनस को 6-1,6-2 से मात दी थी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरोना के बीच 6 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स की जीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने गुरुवार को डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में यह सेरेना की 19वीं जीत है।

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का मुकाबला शेल्बी रोजर्स से होगा। उन्होंने कनाडा की लेहला एनि फर्नांडीज को 6-2, 7-5 से हराया। सेरेना फरवरी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं है।

सेरेना ने पिछली बार यूएस ओपन में वीनस को हराया था

सेरेना और वीनस के बीच 2018 के यूएस ओपन में पिछला मुकाबला हुआ था। तब टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरेना ने वीनस को 6-1, 6-2 से मात दी थी। दोनों के बीच हुए पिछले 12 मुकाबलों में से 10 सेरेना ने ही जीते हैं।

इस जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा: सेरेना

इस जीत के बाद सेरेना ने कहा कि मेरे लिए यह जीत जरूरी थी। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। मां बनने के बाद मैं बहुत ज्यादा नहीं खेली हूं। ऐसे में मेरे लिए मैच खेलना जरूरी था। इससे मुझे यूएस ओपन की तैयारी में मदद मिलेगी।

सेरेना और वीनस ने अब तक 30 बड़े खिताब जीते

पिछले दो दशक से 38 साल की सेरेना और 40 साल की वीनस टेनिस की दुनिया पर राज कर रही हैं। इन दोनों ने अब तक कुल 30 मेजर सिंगल्स टाइटल जीते हैं। 9वीं रैंकिंग वाली सेरेना ने अब तक 23, जबकि वीनस ने 7 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं।

सेरेना रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम जीतने से एक कदम दूर

सेरेना मार्गरेट कोर्ट के ऑल टाइम 24 खिताब जीतने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन का खिताब जीतकर सेरेना रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हं। उन्होंने पिछला ग्रैंड स्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

सेरेना ने पहले राउंड में बर्नाडा पेरा को हराया था

सेरेना ने टॉप सीड ओपन के पहले राउंड में हमवतन बर्नाडा पेरा को 4-6, 6-4,6-1 से हराया था, जबकि वीनस ने पहले राउंड में विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Next Post

अंतिम चार साल में 20,000 करोड़ का कर्ज लेकर भी 300 रू. बोनस और 2100 रू. समर्थन मूल्य नहीं दे पाने वाली भाजपा 2500 रू. समर्थन मूल्य देने वाली, किसानों की कर्जमाफी करने वाली कांग्रेस सरकार से किस मुंह से सवाल करती है?- शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेकांग्रेस सरकार ने थोड़ा सा कर्ज लेकर बड़े-बड़े काम कर दिखाये है रमन सिंह सरकार ने बड़े-बड़े कर्ज लिये और भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के अलावा कुछ भी नहीं किया कांग्रेस सरकार वादे निभा रही है इससे भाजपा को होती है तकलीफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/14 अगस्त 2020। भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार पर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान