जेल में बंद कैदी की मौत से मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 14 जून 2025। बलौदा बाजार जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल (34) निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी के रूप में हुई है। उसे पलारी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चार दिन पहले उपजेल बलौदाबाजार में दाखिल किया गया था। जानकारी के अनुसार, जेल में दाखिल होने के तीसरे दिन उमेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार शाम लगभग 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिनों से पति की हालत नाजुक थी, फिर भी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जब सूचना दी गई, तब तक उमेंद्र की मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि शव सौंपने से पहले पुलिस ने जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामले में लापरवाही बरती गई है और कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।

विधायक ने जताया शोक, जांच की मांग
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कसडोल विधायक संदीप साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रथम दृष्टया यह पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी।

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
घटना के बाद से ही जिला प्रशासन की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। सवाल यह उठता है कि जब एक बंदी अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती था, तो उसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गई? और मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जल्दबाजी क्यों की गई?

मुझे नहीं बताया गया कि वो तीन दिन से अस्पताल में थे, मुझे तब बुलाया गया जब उनकी मौत हो चुकी थी। अगर समय पर बताया जाता तो शायद मैं उन्हें देख भी पाती।– मृतक की पत्नी

मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। -अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार

Leave a Reply

Next Post

मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर हंगामा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; छावनी में बदला पूरा इलाका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 14 जून 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए आज सुबह से भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला