चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंबा, 28 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश की धाविका सीमा के लिए जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल यादगार बन गए हैं। 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सीमा को अब भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज पीटी ऊषा का भी आशीर्वाद मिला है। जापान में हुई मुलाकात के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा से बातचीत की और उसकी उपलब्धि की सराहना की। दोनों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे पीटी ऊषा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया।

16 साल बाद भारत को मिला पदक
बातचीत के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उसने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 10,000 मीटर दौड़ में 16 साल बाद एशियाई खेलों का कांस्य पदक दिलाया है। पीटी ऊषा ने सीमा को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दौड़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी सीमा के साथ साझा किए, जो आगे की प्रतियोगिताओं में उसके काम आ सकते हैं।

अब 5000 मीटर पर निगाहें
सीमा के लिए अगली चुनौती 5000 मीटर दौड़ है। पीटी ऊषा ने उम्मीद जताई कि सीमा इस स्पर्धा में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेगी। इस मुलाकात के बाद चंबा के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। एक तरफ सीमा की एशियाई खेलों में पदक जीतने की उपलब्धि को हिमाचल और चंबा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पीटी ऊषा जैसी दिग्गज खिलाड़ी से मिली सराहना ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बनी प्रेरणा
सीमा की सफलता का असर केवल एक पदक तक सीमित नहीं है। एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। उनकी उपलब्धि हिमाचल के उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। अब चंबा सहित पूरे हिमाचल के खेल प्रेमियों की नजरें सीमा की आगामी 5000 मीटर स्पर्धा पर टिकी हैं। हर किसी को उम्मीद है कि 10,000 मीटर में कांस्य के बाद सीमा अगली दौड़ में भी दमदार प्रदर्शन कर देश के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू

शेयर करे37.7 इंच बारिश, सामान्य कोटे से सिर्फ 0.2% दूर, अब धूप बढ़ेगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 28 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश में मानसून अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। प्रदेश में सीजन की कुल बारिश 37.7 इंच हो चुकी है, जो सामान्य कोटे का 95.8 प्रतिशत है। सामान्य बारिश […]

You May Like

एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड....|....थप्पड़कांड पर सियासत: केजरीवाल समेत 'आप' नेताओं ने भाजपा को घेरा....|....विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’....|....उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ डेंगू-मलेरिया का खतरा....|....'हुंकार' की टीम करेगी शिरकत; घरवालों को अनोखा टास्क देंगे सलमान....|....बिना बसाहट मकान खाली कराने का आरोप