महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार वचनबद्ध: उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया शबरी मार्ट का शुभारंभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 09 सितंबर 2020। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री लखमा ने आज सुकमा में ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत शक्ति महिला ग्राम संगठन रामाराम द्वारा शुरू की गई शबरी मार्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। कवासी लखमा ने आगे कहा कि बिहान योजनांतर्गत जिले के अंदरूनी इलाके के ग्रामीण महिलाओं का समूह बनवा कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोडा जा रहा है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। इस दौरान मंत्री ने समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की और मार्ट में उत्पादों का अवलोकन किया।

शबरी मार्ट सुकमा जिला मुख्यालय में कलेक्टर निवास के पास खोला गया है। जिले के कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए छोटी-छोटी वित्तीय मदद देने से स्वसहायता समूह काफी कारगार साबित हो रहे हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि शबरी मार्ट में उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद जैसे शबरी मेडिमिक्स साबुन, शबरी इमली चस्का, शबरी सेनेटरी पेड सहित अनेक दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का विक्रय किफायती दर पर किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि पहले तैयार किए गए उत्पादों का विक्रय सरकारी कार्यालयों एवं हाट-बाजारों में किया जाता था। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहकों को एक स्थायी स्थान देने के लिए दुकान प्रारंभ किया गया है। वस्तुओं के आर्डर हेतु मोबाईल नम्बर 700461458 और 7067395016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सुकमा के उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, जनपद पंचायत सुकमा के अध्यक्ष श्रीमती आयती कलमू, नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला व जनपद पंचायत के सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शबरी मार्ट की तारीफ करते हुये समूह की महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और महिला समूहों के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ट्वीट का कांग्रेस ने दिया जवाब - धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेकांग्रेस ने जो कहा उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा किया :भाजपा ने जो कहा उससे मोदी रमन ने यू-टर्न लिया मोदी सरकार ने अब तक नहीं दिया स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य, रमन सिंह भी नहीं दिए थे 2100 रु धान की कीमत 300रु […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की