छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग, 04 अक्टूबर 2026। दुर्ग के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय मकान मालिक पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को 3 अक्तूबर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

बिगड़ती तबीयत से सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यौन अपराध की यह घटना 2 अक्तूबर की है। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के ही मकान में रहती थी। घटना के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची के साथ यौन अपराध होने की पुष्टि की। जांच में पुष्टि होने के बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को हिरासत में ले लिया।

पहले भी गलत हरकत का प्रयास करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, मकान मालिक दिलावर की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। आरोपी ने इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। 2 अक्तूबर को मौका मिलते ही आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्र कर रही है। इसके साथ ही पुलिस बच्ची और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मेडिकल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

गरबा को लेकर में वक्फ और बजरंग दल आमने-सामने

शेयर करेमुस्लिम युवाओं से अनुमति लेने की अपील, आयोजकों को निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में नवरात्र के दौरान होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर वक्फ बोर्ड और बजरंग दल ने अलग-अलग निर्देश और चेतावनी जारी की है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम […]

You May Like

महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी....|....अल-कायदा की फ्लाईदुबई जैसे और हमले करने की धमकी....|....शहबाज सरकार और इमरान की पार्टी की बातचीत विफल....|....मुख्य परीक्षा 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग- कांग्रेस....|....सरकार बताये तारा कोल ब्लॉक नीलामी कब रद्द होगी?- दीपक बैज....|....कुआं धंसा तो मलबे में दब गया ग्रामीण....|....गरबा को लेकर में वक्फ और बजरंग दल आमने-सामने....|....छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार....|....पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना दुष्प्रेरण