सेक्टर 119 की सोसायटी में AC फटने से लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; फ्लैट से उठ रहीं लपटें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नोएडा 29 जून 2026। नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के अंदर लगे एसी में अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे फ्लैट में फैल गईं। आग की ऊंची लपटों और उससे उठते घने काले धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसायटी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस घटना के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दमकल विभाग के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर में स्थित फ्लेट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। सीएफओ गौतमबुद्धनगर व स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग बुझाई जा रही है। अभी तक की जानकारी मै कोई फंसा नहीं है, कोई जनहानि नही है।

Leave a Reply

Next Post

सीमा विवाद: अरुणाचल में PLA के कैंप का दावा, स्थानीय लोग बोले- 2020 तक जमीन हमारी थी; भारत सरकार क्या बोली?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जून 2026। अरुणाचल प्रदेश के नाह आदिवासी समुदाय ने अपर सुबनसिरी ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चीन की कथित घुसपैठ का दावा किया है। समुदाय का दावा है कि पिछले छह वर्षों में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने उनकी पशु चराने, […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग