चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी, मलगांव पंचायत की विलोपन रद्द करने की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 जनवरी 2025। ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने कोयला खनन के लिए अर्जित ग्रामो मलगांव, अमगांव और सुवाभोड़ी के विलोपन की कार्रवाई की निंदा करते हुए विलोपन को रद्द करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने पंचायत चुनाव के ठीक पहले की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुनर्वास नीतियों के अनुरूप भूविस्थापितों को लाभ नहीं दिया जा रहा। जोर जबरदस्ती विस्थापन के लिये लोगों को भयभीत किया जा रहा है। एसईसीएल प्रबन्धन प्रशासन की मदद लेकर आंदोलनकारियों के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक कार्यवाही कर रही है। जेल भेजने करोड़ों रुपये नुकसान की भरपाई का नोटिस भेजने जैसी घिनौनी कृत्य कर विरोध को कुचलने की साजिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर शासन के द्वारा गांव का विलोपन किया जा रहा है। जबकि 30 सालों से रोजगार के इंतजार में भटक रहे युवा अब बूढ़े हो चले हैं। मुआवजा और बसाहट जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित विस्थापितों की गुहार कोई सुनने को तैयार नहीं है और पूरी तानाशाही रवैये से इख्तियार किये जा रहे हैं। 

संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मलगांव सहित अन्य पंचायत को विलोपित किए जाने के खिलाफ मुख्य सचिव को शिकायत करते हुऐ विलोपन रदद् करने और इन ग्रामो के भू -अर्जन और पुनर्वास की समस्त प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की गई है। गौरतलब है कि कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगांव और अमगांव में बीते कुछ दिनों से पंचायत विलोपित किए जाने के खिलाफ सुगबुगाहट चल रही थी। ग्रामीणों ने पंचायत को विलोपित नहीं करने की मांग शुरू कर दी। वे अपनी इस मांग को लेकर भारी संख्या में कोरबा पहुंचे। ग्रामीण भारी संख्या में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जा पहुंचे। इस बात की सूचना पुलिस व प्रशासन को भी नहीं थी, लिहाजा ग्रामीण परिसर के भीतर तक पहुंच गए। उन्होंने मुख्य द्वार के सामने बैठकर नारीबाजी शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना था कि 2025 में पंचायत चुनाव कराए जाएं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन वे कलेक्टर से ही मुलाकात कर अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग पर अड़े रहे। इस बात की जानकारी कलेक्टर अजीत वसंत तक पहुंच गई। वे अपने चेंबर से निकलकर सीधे ग्रामीणों के पास पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही घेराव समाप्त हो गया।

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
ग्राम मलगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उन्होंने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि पंचायत विलोपन के आदेश को निरस्त किया जाए। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।ग्रामीणों की मांग है कि बसाहट देकर ग्राम पंचायत घोषित करें। 18 वर्ष उम्र के युवक-युवतियों को बसाहट की पात्रता प्रदान करें। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। रोजगार, बसाहट और मुआवजा सहित मूलभूत सुविधा देने के बाद ही गांव खाली कराये। आगामी पंचायत चुनाव भी कराए जाए।

Leave a Reply

Next Post

भीषण ठंड को लेकर कई राज्यों में अलर्ट, सैकड़ों ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित; पहाड़ों में बर्फबारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय