किसान को पीट-पीट कर मार डाला:घर से एक किमी दूर मिली शव, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर 24 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं। आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बेटी की शादी के बाद अकेले रहता था, पत्नी की हो चुकी मौत

बताया जा रहा है कि परदेशी सोनी की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है। उसकी भी शादी हो गई है। इसके बाद से ही परदेशी अकेले रहता था। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद के चलते किसी करीबी परिजन ने ही उसकी हत्या की होगी। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। कपड़े भी तलाश किए जा रहे हैं। फिंगर प्रिंट के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आज जेवर में एयरपोर्ट का तोहफा देंगे पीएम मोदी, 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने वाला पहला राज्य होगा यूपी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 नवंबर 2021 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर यानी आज दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे. इसी के साथ यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होगा. जेवर में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला