एक्स कैलिबर राइफल लोड करते हुए जवान से चली गोली, जबड़े को फाड़ते हुए निकली बुलेट; अस्पताल में भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 27 जून 2024। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के रामपुरम कैंप में तैनात 15वीं बटालियन के डी कंपनी में तैनात आरक्षक ने गुरुवार सुबह करीब तीन बजे के लगभग एक्स कैलिबर हथियार को जबड़े में लगाकर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी मौर्चे पर पहुंचे। घायल पड़े आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर जा न सका और जवान की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जवान के जबड़े में टांका लगाने के बाद स्टेबल करने के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

रामपुरम कैंप से आये जवानों ने बताया कि सीएएफ जवान मनोज दिनकर (35) की गुरुवार की सुबह मोर्चा में ड्यूटी लगाई गई थी। जवान ने अपनी सुरक्षा के तौर पर एक्स कैलिबर हथियार को लेकर तैनात था। करीब सुबह तीन बजे के लगभग जब सभी जवान सो रहे थे तो जवान मनोज ने अपने जबड़े में गन को लोड करने के लिए गोली चला दी। इसके बाद गोली जबड़े को फाड़ते हुए आंख के पास से बाहर निकल गई, उसके बाद हवा में छह राउंड गोली चलने की आवाज आई। कैंप में सो रहे जवानों ने अचानक से सात राउंड की गोली का आवाज सुनकर मोर्चा की ओर दौड़ लगाई, जहां जमीन पर घायल पड़े आरक्षक मनोज को साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले गए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। चौपर की मदद से ले जाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के चलते चौपर को जगदलपुर हवाई पट्टी में उतारा गया। 

घायल जवान को बेहतर उपचार मिल सके, इसलिए मेकाज लेकर आया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल जवान के जबड़े को सिलाई करने बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जवान की हालत में स्थिर होने के बाद उसे रायपुर ले जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार देख रही है।

Leave a Reply

Next Post

"लोकसभा चुनाव में यदि सीएम नीतीश का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर हो जाती आउट", भाजपा नेता संजय पासवान का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 27 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। दरअसल, बीते कल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव