राज्यसभा चुनाव : 41 निर्विरोध निर्वाचित, 16 सीटों पर होगी जंग, 10 जून को महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक में मतदान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2022। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 15 राज्यों के कुल 57 में से 41 सदस्य शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें पूर्व मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, यूपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राजद की मीसा भारती और रालोद के जयंत चौधरी समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं।  यूपी के सभी 11, तमिलनाडु के छह, बिहार के पांच, आंध्र प्रदेश के चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा के तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड के दो-दो व उत्तराखंड के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। शुक्रवार को सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाणपत्र सौंपे गए। 

अब 10 जून को महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में शेष 16 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें महाराष्ट्र में छह, राजस्थान और कर्नाटक में चार-चार व हरियाणा में दो सीटों पर मतदान होगा। नतीजे उसी दिन आएंगे। 

41 में 14 भाजपा, चार कांग्रेस के 
निर्विरोध चुने गए 41 राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के 14, कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के चार-चार, डीएमके और बीजद के तीन-तीन, आप, राजद, टीआरएस, एआईएडीएमके के दो-दो तथा झामुमो, जदयू, सपा और आरएलडी के एक एक व एक निर्दलीय कपिल सिब्बल शामिल हैं।

यूपी के 11 में से आठ भाजपा के सदस्य 
यूपी के कुल 11 निर्वाचितों में आठ भाजपा के सदस्य हैं। इनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, पूर्व विधायक संगीता यादव, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र कुमार नागर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण तथा पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार राज्यसभा पहुंचे। इनके अलावा सपा से जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा समर्थित कपिल सिब्बल जीते। 

कहां से कौन जीता

  • तमिलनाडु : डीएमके से एस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार, एआईएडीएमके के सी वी शणमुगम और आर धरमार व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम।  
  • बिहार : राजद से मीसा भारती, फैयाज अहमद, भाजपा के सतीश चंद्र दुबे और शंभु शरण पटेल, जदयू से खीरू महतो।
  • आंध्र प्रदेश : वाईएसआर कांग्रेस के वी विजय साई रेड्डी, बीडा मस्तान राव, आर कृष्णैया और एस निरंजन रेड्डी।
  • पंजाब : आप के संत बलबीर सिंह सीचवाल और कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी
  • छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन
  • झारखंड : झामूमो से महुआ माजी और भाजपा से आदित्य साहू
  • उत्तराखंड : भाजपा की कल्पना सैनी
  • मध्य प्रदेश : कांग्रेस से विजय तनखा, भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि

Leave a Reply

Next Post

नई सैन्य भर्ती योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जल्द, आज होगी उच्च स्तरीय बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। देश में सेना भर्तियों में देरी की वजह से युवाओं में खासा गुस्सा है। आए दिन युवाओं के समूह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आते हैं। वहीं युवाओं को सरकार अब खुशखबरी देने जा रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान