स्वास्थ्य विभाग में 4 लाख वेतन पर ठेका से सलाहकार की नियुक्ति संघ समर्थकों को पोषित करने की योजना

admin
शेयर करे

स्वास्थ्य मंत्री बताये विभाग में मोटी तनख्वाह में सलाहकार की नियुक्ति क्यों की गई? क्या विभागीय तकनीकी विशेषज्ञों पर भरोसा नहीं?


छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जून 2026। स्वास्थ्य विभाग में ठेका से सलाहकर की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल से पूछा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन में आखिर अलग से ठेका में सलाहकर रखने की आवश्यकता क्यों पड़ी? किसको खुश करने सरकारी खजाने से सवा करोड़ रु. महीना सलाहकारों के वेतन में खर्च किया जा रहा है? जबकि स्वास्थ्य विभाग में योजनाओं की निगरानी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, आईटी सपोर्ट, सप्लाई चैन मैनेजमेंट, वित्तीय प्रबंधन, डेटा एनालिसिस, इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग के लिये अलग-अलग शाखा है। विभाग में ही पूर्व से तकनीकी एवं अन्य विषयों के जानकार कार्यरत है। ऐसे में आखिर दो से चार लाख रु. महीना वेतन के निजी सलाहकार क्यों रखा गया है? सलाहकार का वेतन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा है। ये तो सीधा-सीधा संघ समर्थकों को पोषित करने की योजना है। स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इन ठेका सलाहकारों की नियुक्ति पर रोक लगाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को संघी समर्थकों के लिए चारागाह बना दिया है। सरकारी खजाने को संघियों पर लुटाया जा रहा है। जनता को सरकारी अस्पतालों में दवा, डॉक्टर, चिकित्सा की सुविधा नहीं मिल रही है। मरीज ईलाज के लिए तड़प रहे है। मेडिकल कॉलेज के छात्रों को स्टायफण्ड नहीं मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, वो परेशान होकर नौकरी छोड़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्री मोटी वेतन में विभागीय सलाहकार नियुक्त कर रहे है। कांग्रेस मांग करती है स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त 33 ठेका सलाहकारों को तत्काल हटाया जाये।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा कार्यस्थल पर हादसा: आकाशीय बिजली ने ली महिला मजदूर की जान, 5 घायल, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भरतपुर 03 जून 2026। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चरखर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मनरेगा के तहत चल रहे बोल्डर चेक डैम निर्माण कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान