सलमान खान की बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर

शेयर करे

सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन करेगा अब गरीबों की आंखों का मुफ्त इलाज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 13 मार्च 2025। सलमान खान अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। इन शिविरों में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और इलाज दिया जाएगा। फाउंडेशन ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर सहित भारत के कई राज्यों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।

इन गांवों में कई लोग मोतियाबिंद और दूसरी आंखों की समस्याओं से जूझते हैं और सोचते हैं कि ये ठीक नहीं हो सकतीं। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का मकसद इस सोच को बदलना है, ताकि जिन लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता, उन्हें मुफ्त आंखों का इलाज दिया जा सके। जैसे एक साधारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी की जिंदगी बदल सकता है, नजर वापस दिलाकर उसे फिर से आत्मनिर्भर बना सकता है।

पंजाब में निःशुल्क नेत्र शिविर 11 से 14 मार्च 2025 तक करसेवा किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ में लगेगा। इस पहल के जरिए सलमान खान न सिर्फ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की अहमियत पर जागरूकता भी फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'गढ़चिरौली में खनन गतिविधियों और वनों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाएं', शरद पवार ने की अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 मार्च 2025। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आदिवासी बहुल गढ़चिरौली में खनन गतिविधियों और वनों की सुरक्षा के साथ-साथ आदिवासियों के हितों की रक्षा के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार और राजनीतिक नेताओं […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड