Election 2022: क्या पांच राज्यों में टलने वाले हैं विधानसभा चुनाव? आयोग दे रहा है ये संकेत, आज होने वाली बैठक में हो सकता है फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2021। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा अब पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी मंडराने लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही चुनावों को लेकर टिप्पणी कर चुका है और सरकार व चुनाव आयोग से आग्रह कर चुका है। इस बीच क्या चुनाव आयोग कोरोना काल की दूसरी लहर की गलतियों से सीख लेते हुए चनावों को टाल सकता है? इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसको लेकर कुछ संकेत भी दिए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों को टालने की संभावना न के ही बराबर है। हालांकि, इस मुद्दे पर चुनाव आयोग आज अहम बैठक करने वाला है। संभव है कि इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कोई फैसला लिया जाए। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा चुनाव आयोग के अधिकारी भी शामिल होंगे और पांचों राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं और ओमिक्रॉन संक्रमण के खतरे पर मंथन करेंगे। 

प.बंगाल का सबक और इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ही दिनों में ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की तीसरी लहर भी बड़े पैमाने पर आ सकती है। इस बीच 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अधिसूचना भी जारी हो सकती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अनुभवों व इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग कुछ सख्त कदम उठा सकता है। चुनाव आयोग के अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि वे पांचो राज्यों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत को जांच कर ही कोई फैसला लेंगे। 

क्या टल सकते हैं चुनाव 

अभी तक चुनाव आयोग के रुख के अनुसार, चुनावों के स्थगन की संभावना बहुत कम है। अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव टालने से कई तरह के बड़े निर्णय लेने होंगे। जैसे, जिन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है वहां राष्ट्रपति शासन लगाना होगा। वहीं सारी तैयारियां भी नए सिरे से करनी होंगी। हालांकि, चुनाव आयोग इस बार प्रचार और भीड़ प्रबंधन पर एहतियाती कदम उठा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में छह नक्सली ढ़ेर, सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियान में मिली कामयाबी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण