ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाक पर निशाना – आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी समस्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने की शिरकत

ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद पर पीएम मोदी ने की बात

आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों का हो विरोध

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स समूह के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ब्रिक्स सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बिना नाम लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक बार फिर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में बदलाव की बात छेड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल गवर्नेंस की क्रेडिबिलटी और इफेक्टिवनेस दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। इनका प्रमुख कारण यह है कि इनमें समय के साथ उचित बदलाव नहीं आया. ये अभी भी 75 साल पुराने विश्व की मानसिकता और वास्तविकता पर आधारित है. भारत का मानना है कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में बदलाव बहुत ही अनिवार्य है। इस विषय पर हमें अपने ब्रिक्स पार्टनर के सहयोग की अपेक्षा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि यूएन के अतिरिक्त कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी वर्तमान वास्तविकताओं के तहत काम नहीं कर रहे हैं। डब्ल्यूटीओ, आईएमएफ, डब्ल्यूएचओ जैसी संस्थाओं में भी सुधार होना चाहिए।

आतंकवाद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए। हमें खुशी है कि रूस की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रेटजी को अंतिम रूप दे दिया गया है. यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारत इस कार्य को अपनी अध्यक्षता के दौरान और आगे बढ़ाएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कोविड के बाद की वैश्विक रिकवरी में ब्रिक्स इकोनॉमी की अहम भूमिका होगी. हमारे बीच विश्व की 42 प्रतिशत से अधिक आबादी बसती है। हमारे देश ग्लोबल इकोनॉमी के मुख्य इंजन में से हैं। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने का बहुत स्कोप है. भारत में हमने आत्मनिर्भर भारत के तहत एक व्यापक रिफॉर्म शुरू किया है। ये कैंपेन इस विषय पर आधारित है कि एक आत्मनिर्भर भारत पोस्ट कोविड अर्थव्यवस्था के लिए फोर्स मल्टीप्लायर हो सकता है. और ग्लोबल वैल्यू चेंज में एक मजबूत योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं, लेकिन शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं, छठ पूजा समारोह पर रोक बरकरार

शेयर करे25 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू होगा शादी समारोह में 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 18 नवंबर 2020। दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन नहीं लगेगा। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके संकेत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण