हादसा या कोई साजिश: तालाब में मिली लाश, खबर मिलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 अप्रैल 2026। गुरुवार की शाम कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में मिला। सर्वमंगला नगर बरमपुर के दशहरा मैदान के सामने स्थित तालाब में कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देखी। सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव बीच तालाब में होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय केशव यादव के रूप में हुई है। केशव कुसमुंडा के खदान और बरमपुर के आसपास घूमता रहता था। 

वह एक निजी कंपनी में काम पर जाता था, लेकिन उसका काम पर जाना अनियमित था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर बरमपुर में घूमता और जानवरों को बिस्कुट-रोटी खिलाता था। वह अक्सर तालाब में नहाने भी आता था। मृतक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन बिलासपुर से कोरबा पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार, मृतक केशव यादव के माता-पिता नहीं हैं। उसका कोई भाई-बहन भी नहीं है। उसके चाचा-चाची और अन्य परिजन हैं। केशव बीच-बीच में बिलासपुर घूमने जाया करता था, लेकिन काफी लंबे समय से वह बिलासपुर नहीं गया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा मजबूत सहारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य शासन द्वारा इन युवाओं के पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग