चुनौतियों से भरे साउथ अफ्रीका दौरे पर कैसे जीत सकती है टीम इंडिया, वसीम जाफर ने बताया प्लान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2021। भारत की टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का कहना है कि साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया को चुनौती मिलने वाली है, क्योंकि मेजबान टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। भारतीय टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका का सामना करना है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी होनी है।

कगिसो रबादा ने भारतीय टीम को साल 2018 के दौरे के दौरान काफी परेशान किया था। इस बार भी रबादा की अगुआई में साउथ अफ्रीका के पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन मेजबानों को एनरिक नोर्खिया के रूप में बड़ा झटका लगा है, जो चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रबादा ने भारतीय टीम के पिछले दौरे पर 3 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज मेजबान टीम ने 2-1 से अपने नाम की थी।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए कहा, “दक्षिण अफ्रीका के पास एक अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है, इसमें कोई संदेह नहीं है। रबादा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनके पास पर्याप्त गुणवत्ता है। उनकी (साउथ अफ्रीका) तेज गेंदबाजी निश्चित तौर पर भारत को चुनौती देगी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। बहरहाल, यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौरा होगा।

हालांकि, वसीफ जाफर ने ये भी कहा है कि अगर भारतीय बल्लेबाज 400 रन बोर्ड पर लगाते हैं तो फिर अनुभवी गेंदबाजों के लिए काम आसान होगा और टीम मैच भी जीत सकती है। उन्होंने कहा, “भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रण अब काफी अनुभवी है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है। मैं कहता रहा हूं कि अगर भारत 400 से अधिक का स्कोर बनाता है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि वह मैच जीतेगा। जाफर ने ये भी कहा है,”बल्लेबाजों के लिए चुनौती स्कोर करने की होती है। 2018 में विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में रन बनाए थे। हालांकि, अब टीम इंडिया के पास शीर्ष 6 में संतुलन है। रिषभ पंत अगर एक या डेढ़ घंटे बल्लेबाजी करते हैं तो वे मैच पलट सकते हैं।” पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों का नतीजा अफनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर बदलने का काम किया था।

Leave a Reply

Next Post

मॉब लिंचिंग विधेयक पास होने पर मुस्लिमों ने किया खुशी का इजहार, सरकार के समर्थन में नारेबाजी; बांटी मिठाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 22 दिसंबर 2021। झारखंड मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक 2021 मंगलवार को झारखंड विधानसभा में पास हो गया। इस विधेयक के पास होते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार को धन्यवाद दिया और खुशी का इजहार करते हुए मिठाई तक बांटी। लोगों ने हेमंत सोरेन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप