यूरो डर्बी में एसी मिलान पर भारी पड़ा इंटर, सेमीफाइनल के पहले चरण में 2-0 से हासिल की जीत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मिलान 12 मई 2023। इटली के दो शीर्ष क्लब एसी मिलान और इंटर मिलान चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में आमने-सामने थे। इंटर ने सैन सिरो स्टेडियम में सात बार के लीग विजेता एसी मिलान को 2-0 से धराशाई कर दिया। मिलान के बड़े प्रशंसक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और 2003 में चैंपियंस लीग जीतने वाले टीम सदस्यों की स्टेडियम में मौजूदगी भी उनके खेल के स्तर को ऊंचा नहीं कर पाई।

तीन मिनट के अंतराल में किए दो गोल
अभी खेल शुरू हुए महज आठ मिनट ही हुए थे कि इंटर ने तीन मिनट के अंतराल में दो गोल कर एसी मिलान की रक्षापंक्ति की कमर तोड़ दी। पहले गोल आठवें मिनट में हाकान कालहोनोग्लू के बाएं छोर से दिए गए सेंटर क्रास को एडिन जेको ने जबरदस्त वॉली से गोल में भेज दिया। 

तीन मिनट बाद ही फ्रेडरिको डिमारकोज के पास को मार्टिनेज ने जानबूझकर हेनरिक मखतारयान के लिए छोड़ दिया, जिन्होंने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। थोड़ी देर बाद कालहोनोग्लू को तीसरा गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका प्रयास गोल से ठीक ऊपर निकल गया। दूसरे हाफ में इंटर को पेनाल्टी भी मिली, लेकिन रेफरी ने पिचसाइड मॉनीटर पर रीव्यू के बाद इसे खारिज कर दिया।

इंटर के कोच बोले इस तरह का खेल रखना चाहेंगे जारी
अंतिम बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में दोनों टीमें 20 साल पहले टकराई थीं, जिसमें गोल औसत के आधार पर एसी मिलान ने इंटर को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई और जुवेंट्स को वहां हराकर सात में से छठा खिताब जीता। इसी खिताब को जीतने वाली टीम के सदस्य मिलान का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद थे। 

इंटर के कोच सिमोन इंजाघी ने कहा कि हम इसी तरह का खेल जारी रखना चाहेंगे। हम जानते हैं कि टीम सिर्फ उस सपने को पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी है जो उसने बीते वर्ष अगस्त में देखना शुरू किया था। सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने बेलतरा में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को समाग्री का वितरण किया

शेयर करेबेलतरा स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात से पूर्व हितग्राहियों से मिले मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 12 मई 2023। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत हितग्राहियों को समाग्री वितरण किया। उन्होंने 5 हितग्राहियों को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर