कन्नूर में कार-लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, मरने वालों में बच्चा भी शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। केरल के कन्नूर में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात को कन्नापुरम इलाके में घटी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।  मृतकों की पहचान कालीचनदुक्कम निवासी 59 वर्षीय केएन पद्मकुमार, भीमनदी निवासी चुरीक्कट्ट सुधाकरन, 35 वर्षीय अजीता, 65 वर्षीय कोझुम्मल कृष्णन और नौ वर्षीय आकाश के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की रात 10:15 बजे कन्नापुरम इलाके में घटी। एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर थालास्सेरी से कासरगोड की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से गैस सिलेंडर लेकर एक लॉरी मंगलूरू से आ रही थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नौ वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में लॉरी चालक भी घायल हुआ है।

एक अधिकारी ने कहा कि परिवार अपने बेटे सौरभ को हॉस्टल में छोड़कर वापस घर की तरफ जा रहा था।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

कांकेर-नारायणपुर के बॉर्डर पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कांकेर 30 अप्रैल 2024। कांकेर जिले और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में फिर एक बार नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। नारायणपुर-कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी-एसटीएफ जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में कई नक्सलियों के […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट