बहन से छेड़खानी का भाई ने लिया खौफनाक बदला… पहले शराब पिलाई, बेरहमी से हत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में बहन से छेड़खानी से परेशान भाई ने एक युवक को खौफनाक मौत दी। उसने युवक को पहले खूब शराब पिलाई और फिर झाड़ियों में ले जाकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत सांधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ये सूरज खैरवार की लाश है, जो सांधीपारा का ही रहने वाला है। इसपर रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई पूछताछ शुरु की। इसमें पता चला कि मृतक को आखिरी बार गांव के कोन्दा उर्फ ओमप्रकाश (19) के साथ देखा गया था। इसपर पुलिस ने उसके घर में दबीश दी तो वह फरार मिला।

पुलिस लगातार ओमप्रकाश की तलाश कर रही थी। 4 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओमप्रकाश वरघर में आया हुआ है। पुलिस ने दबीश देकर उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से हत्या में उपयोग हथियार बरामद कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पुछताछ मे पता चला की मृतक सूरज खैरवार आरोपी ओमप्रकाश की छोटी बहन के साथ छेड़खानी करता था।  उसकी हरकत से त्रस्त होकर बहन ने अपने भाई ओमप्रकाश को इसकी जानकारी दी थी और कहा की सूरज को छेड़खानी करने से मना किया था। लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था। इसपर ओमप्रकाश ने योजना बनाकर 27 फरवरी को सूरज को पहले खूब शराब पिलाई और घर के पीछे झाड़ी में ले जाकर टांगी से हमलाकर हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने 2 गांव के 8 परिवारों को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ितों ने थाने में की शिकायत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 06 मार्च 2025। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी सीमा में बसे 2 गांव के 8 परिवारों को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने इन लोगों को गांव से बेदखल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवारों ने मामले की शिकायत […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग