पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 20 सीटों पर 223 प्रत्याशी मैदान में, कल मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम चुका है। कल 20 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर वोटिंग होगी। 20 विधानसभा क्षेत्रों में से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। 

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में निर्वाचन के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।   पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।   

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

नौकरी घोटाला और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया हंगामा, विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 06 नवंबर 2023। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के अध्यक्ष ने उनका स्वाकत किया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में गए। इधर, भाजपा नेताओं ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप