इस्तीफे के बाद बोले सिद्धू: मैं न हाईकमान को गुमराह कर सकता न होने दे सकता, हर कुर्बानी के लिए तैयार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 29 सितम्बर 2021। पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को नवजोत सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। सिद्धू ने कहा कि वे हक और सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी किसी के साथ कोई व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता नहीं है। मेरा राजनीतिक करियर 17 साल का है, जो बदलाव लाने के लिए था। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए था। यही मेरा धर्म है। 

सिद्धू ने कहा कि मैं न हाईकमान को गुमराह कर सकता, न गुमराह होने दे सकता हूं। इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ने के लिए, पंजाब के लोगों की जिंदगी को बेहतर करने के लिए मैं किसी भी चीज की कुर्बानी दे दूंगा। इसके लिए मुझे कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। सिद्धू ने कार्यकारी डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने बादलों को क्लीन चिट दी। उन्हें इंसाफ का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के वकील रहे एडवोकेट एपीएस देयोल पर भी टिप्पणी की। सिद्धू ने कहा कि इस तरह के लोगों को लाकर सिस्टम नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा कि नैतिकता के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता। 

https://twitter.com/sherryontopp/status/1443082640689545216?s=20

चन्नी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की आपात बैठक शुरू

राजनीतिक उठापटक के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की आपात बैठक शुरू हो गई है। बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इस्तीफे के बाद सिद्धू अपने पटियाला स्थित आवास पर हैं और वहां फिलहाल गहमागहमी का माहौल है। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और राज्य स्तर पर ही उन्हें मनाने की बात की है। सिद्धू के पटियाला आवास पर उनके नजदीकी नेता लगातार वहां पहुंच रहे हैं और बैठकों का दौर जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान के एयरस्पेस में ड्रोन उड़ाने पर तालिबान ने दी अमेरिका को धमकी, कहा- 'अंजाम भुगतने को तैयार रहना',

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काबुल 29 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान की सत्ता में 20 साल बाद वापसी करने वाला तालिबान अब अमेरिका को ही आंखे दिखाने लगा है। तालिबान ने अमेरिका को अफगान हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन के खिलाफ चेतावनी दी है और अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'