‘भाजपा को जो समर्थन मिल रहा, उससे डीएमके की नींद उड़ी हुई है’, तमिलनाडु के सलेम में बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का मिशन दक्षिण जारी है। केरल में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तमिलनाडु पहुंचे। तमिलनाडु के सेलम में उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां एक सार्वजनिक सभा में शामिल हुए। इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘एनडीए को जो समर्थन मिल रहा है उसने द्रमुक की नींद उड़ा दी है।’ सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘तमिलनाडु में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है। एनडीए और मोदी को ये जो जनसमर्थन मिल रहा है, इसने द्रमुक सरकार की नींद उड़ा दी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट BJP को जाएगा, NDA को जाएगा।

‘हिंदू धर्म को बनाया जा रहा निशाना’
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है, लेकिन विपक्षी गठबंधन की योजना मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गई है। ये कह रहे हैं कि हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है। INDI अलायंस के लोग बार-बार जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं।

‘मोदी, नारीशक्ति की हर परेशानी के सामने ढाल बनकर खड़ा है’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘डीएमके और कांग्रेस का विपक्षी गठबंधन किसी अन्य धर्म का अपमान नहीं करता, किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते। हिंदू धर्म में शक्ति का मतलब होता है मातृ शक्ति, नारी शक्ति..लेकिन विपक्षी गठबंधन की कांग्रेस और डीएमके कह रही हैं कि वे शक्ति को तबाह करेंगे। मोदी, देश की नारीशक्ति की हर परेशानी के आगे ढाल बनकर खड़ा है।’ इसके बाद पीएम मोदी ने नारी शक्ति के लिए शुरू की गईं अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। 

Leave a Reply

Next Post

जय यादव की भोजपुरी फिल्म "बड़की माई" का हो रहा भव्य निर्माण

शेयर करेफिल्म “बड़की माई” लेकर आ रहे हैं जय यादव, साथ होंगी मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता एक बेहतरीन फिल्म होगी “बड़की माई” : जय यादव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा मुंबई 19 मार्च 2024। जी बायोस्कोप प्रस्तुत अभिनेता जय यादव की भोजपुरी फिल्म “बड़की माई” का निर्माण कार्य शुरू हो […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'