आकाश आनंद की आगरा में पहली जनसभा, 30 मिनट तक जमकर सरकार और सपा-कांग्रेस पर बरसे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 12 अप्रैल 2024। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में पहली बार अकेले जनसभा की। अनुसूचित जाति बाहुल्य चक्कीपाट में लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में की गई सभा में आकाश आनंद ने युवाओं से कहा कि वह नीला पटका पहनकर आने वाले बहुरूपियों से सावधान रहें। वह विरोधी दलों के स्लीपर सेल हैं, जो समाज को तोड़ने के लिए भेजे गए हैं। तय समय से पांच घंटे देरी से चक्कीपाट आए बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने 30 मिनट के संबोधन में भाजपा, सपा और कांग्रेस का नाम लिए बिना चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। कहा कि विरोधी दल बहुजन मूवमेंट को तबाह करने के लिए साम-दाम, दंड-भेद अपना रहे हैं।

स्लीपर सेल की तरह बहुरूपिए भेज रहे हैं जो नीला पटका पहनकर वोट मांगने आ रहे हैं। उन्हें पहचानिए। युवा ऐसे लोगों से सतर्क रहें। ये सपा, कांग्रेस, भाजपा के चमचे हैं। भाजपा नौकरियों में आरक्षण खत्म कर रही है। यह बहुजन समाज के बच्चों को पढ़ने नहीं देंगे। जब पढ़ेंगे नहीं तो नौकरी में कैसे आएंगे और आरक्षण कैसे पाएंगे।

भाजपा से नौकरी मांगो, राशन नहीं
आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा 10 साल से सत्ता में है। रोजगार देने का वादा किया, पर नौकरी कहां है। अब वोट मांगें तो उनसे नौकरी पर सवाल करो। 6000 रुपये सालाना का राशन मत लो। जो देने आए, उसके मुंह पर थैला फेंककर मारना। सवाल पूछना कि ढाई लाख रुपये सालाना की नौकरी कहा हैं। गुजरात का यह मॉडल उनकी समझ से परे है। ये यूपी के युवा उनके भ्रम में नहीं आएंगे। पेपर लीक से उनका भविष्य खराब हो रहा है।

इलेक्टोरल बॉन्ड में बसपा का नाम नहीं
बसपा नेता ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में देश की 25 पार्टियों के नाम हैं, पर बसपा का नहीं है। बसपा कार्यकर्ताओं के पैसे से चलती है, न कि धन्नासेठों के चंदे से। सपा पर आकाश ने कहा कि लाल टोपी पर साइकिल से आने वाले हमें टोपा पहना गए। उनकी साइकिल में हवा नहीं है। मुस्लिमों ने वोट दिए, पर उनके लिए एक शब्द नहीं बोलते। कांग्रेस पर हमला करते हुए बोले कि जो कांग्रेस 60 साल में वादे पूरे नहीं कर पाई, वह पांच साल में क्या करेगी।

लिखे भाषण को पढ़ने में कई बार अटके
बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरह ही आकाश आनंद ने सभा में लिखे हुए भाषण को पढ़ा, लेकिन वह कई बार पढ़ने में अटकते रहे। हालांकि कुछ देर के बाद वह सहज हो गए। जैसे-जैसे तालियां बजीं, वैसे-वैसे उनकी आवाज और जोश तेज होता गई। सभा में बसपा कोऑर्डिनेटर गोरेलाल, प्रत्याशी पूजा अमरोही, पूर्व एमएलसी वीरु सुमन, जिलाध्यक्ष विमल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

आरसीबी के कप्तान ने हार के लिए सिराज एंड कंपनी को ठहराया कसूरवार, हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को लगता है कि उनकी टीम के गेंदबाजी विभाग में ज्यादा आक्रामकता नहीं है और इसलिए बल्लेबाजों को आईपीएल में आगे बढ़ने के लिए इस कमजोरी की भरपाई करनी होगी। आरसीबी को गुरुवार को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप