“क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर” के प्रमोशन को पटना आये लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी

शेयर करे

कहा – “माधव मिश्रा पटना से है, इसलिए यहां से हम शुरु कर रहे हैं प्रमोशन”

(रंजन सिन्हा)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना, 23 मई 2025। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता बिहार की शान, पंकज त्रिपाठी ने अपने  सुपर हिट वेब शो के चौथे सीजन – “क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर” के प्रमोशन की शुरुआत आज बिहार की राजधानी पटना से की। इस अवसर पर उन्होंने मैत्री हॉल, होटल ताज, सिटी सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातचीत की और शो से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। पंकज त्रिपाठी ने कहा, “इस शो का मेरा किरदार ‘माधव मिश्रा’ का है, जो पटना से है। ऐसे में मेरे लिए यह भावनात्मक रूप से जुड़ाव का विषय था कि इस बार इसके सीजन 4 की शुरुआत भी यहीं से की जाए। पटना मेरी कर्मभूमि रही है, मैंने यहीं से थियेटर की शुरुआत की और यहीं से अभिनय का बीज मन में पनपा। इसलिए यह स्वाभाविक था कि जब मेरा किरदार भी पटना से है, तो प्रमोशन भी यहीं से शुरू हो।” मालूम हो कि अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया के सहयोग से निर्मित और रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, क्रिमिनल जस्टिस का चौथा अध्याय 29 मई से केवल जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

पत्रकारों से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि “क्रिमिनल जस्टिस” एक लीगल ड्रामा है, जो कोर्ट रूम की कार्यशैली और कानून से जुड़े पहलुओं को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है। लीगल ड्रामा में आमतौर पर ह्यूमर की गुंजाइश कम होती है, लेकिन ‘माधव मिश्रा’ जैसे किरदार की उपस्थिति से शो में सिचुएशनल ह्यूमर उत्पन्न होता है, जो दर्शकों को न केवल गंभीर विषय से जोड़ता है, बल्कि भावनात्मक और मनोरंजक भी बनाता है। पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के बारे में बताते हुए कहा, “मैं पटना में थिएटर करता था और सिनेमा में करियर बनाने का सपना देखता था। फिर मुंबई गया और छोटे-छोटे सीन से शुरुआत की। माधव मिश्रा का किरदार भी इसी तरह का है – पटना से लोयर बनने मुंबई गया और अपनी मेहनत से बड़ा वकील बना।”

उन्होंने शो की विशेषता पर जोर देते हुए बताया कि “सीजन 1 में मेरा किरदार अकेला था, फिर सीजन 2 में शादी हुई, सीजन 3 में साला और अब सीजन 4 में एक नया कुछ देखने को मिलेगा। इसमें पटना और बिहार के स्थानीय स्लैंग, बोलियों और माहौल को भी शामिल किया गया है, जिससे बिहार के दर्शकों को इससे गहरा जुड़ाव महसूस होगा।”  पंकज त्रिपाठी ने यह भी साझा किया कि बीबीसी की इसी नाम की मूल सीरिज का यह भारतीय रूपांतरण है। जहां बीबीसी ने दो सीजन बनाए, वहीं भारतीय दर्शकों के प्यार की वजह से हम चौथे सीजन तक पहुंच चुके हैं। एक मजेदार टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “अगर मौका मिलता तो मैं कालीन भैया का भी केस लड़ लेता!” वहीं, सिनेमा में आने की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मनोज वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि “मनोज भैया की फिल्मों को देखकर ही मैंने सिनेमा में आने की ठानी।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंकज त्रिपाठी आत्मीय और सहज अंदाज में नजर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को इस बार भी ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन उतना ही पसंद आएगा, जितना कि पिछली कड़ियाँ।

Leave a Reply

Next Post

स्विमसूट में वह लुक पाने के लिए कियारा ने खूब मेहनत की-अनाइता श्रॉफ अदजानिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 23 मई 2025। वॉर 2 का टीज़र जैसे ही रिलीज हुआ, इंटरनेट पर बवाल मच गया। जहां एक ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने दमदार एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रहे थे, वहीं कियारा आडवाणी की एक झलक ने सोशल मीडिया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप