‘जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का करेगा एनकाउंटर, उसे मिलेंगे..’, करणी सेना का खुलेआम एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अक्टूबर 2024। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद से चर्चाओं में है। हालांकि, अब बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने बड़े इनाम का एलान किया है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) का इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया था। 

क्या कहा शेखावत ने?
करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये देने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) पुरस्कार के तौर पर देगी। उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। जय मां करणी।’

फिलहाल जेल में बंद बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आपको बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर गोलीबारी, फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या में उसका नाम सामने आया। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। 

पिछले साल की थी गोगामेड़ी की हत्या
बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ घंटों के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस हत्याकांड के मामले में इस साल पांच जून को विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश कया था, जिसमें रोहित गोदारा को मास्टरमाइंड बताया गया था। इसके अलावा गोल्डी बरार और वीरेंद्र चारण समेत अन्य पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। ये सभी बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।  बिश्नोई का मजबूत आपराधिक गैंग पूरे देश में सक्रिय है। सितंबर 2023 में गिरोह ने खालिस्तानी समर्थक सुखा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने शक्ति अभियान को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा- महिलाओं को मिले समान अधिकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2024। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह ऐसे भारत के सपने में विश्वास करते हैं जहां महिलाओं को समान अधिकार, संसाधनों तक पहुंच और शिक्षा तथा रोजगार के अवसर मिलें। बता दें […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान