कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध किया पुलिस अधीक्षक से शिकायत

शेयर करे

दुष्प्रचार करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध मानहानि का दयार किया मुकदमा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 जुलाई 2023। जब कोई व्यक्ति जनता के लिए लड़ता है, सत्य के साथ रहता है, तो रास्ते में उसके बहुत रुकावट आती है, और जब लोग किसी के प्रतिभा,किसी के जनाधार, लोकप्रियता से लड़ नहीं पाते, तो उस पर झूठे आरोप लगाते हैं, ताजा मामला जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास का है, उनके ऊपर आदतन शिकायतकर्ता बदमाश कालू सोनी एवं मदन पांडे के द्वारा सोशल मीडिया में चोरी के वाहन उपयोग करने और चोरी के वाहन रखने संबंधी भ्रामक पोस्ट किया जा रहा है, जिससे विरुद्ध कार्रवाई हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से इन के विरुद्ध कार्रवाई करने का आवेदन किया है,इस संबंध में कांग्रेस नेता ने बताया कि कोनी निवासी महेश सोनी, जोकोनी थाने का निगरानी शुद्ध गुंडा बदमाश एवं 3 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध थाने में दर्जनों अपराध दर्ज हैं, एवं विघ्न संतोषी तत्व मदन पांडे के द्वारा विगत 10 वर्षों से ज्यादा समय से उनके एवं उनके परिवार उनके सहयोगियों के विरुद्ध झूठा भ्रामक शिकायत किया जाता है। हर बार जांच में शिकायत झूठा पाया गया है।

वर्तमान में इनके द्वारा कांग्रेस नेता को सोशल मीडिया में चोरी की गाड़ी उपयोग किए जाने संबंधी शिकायत किया गया है, इस पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बताया कि पूर्व में 8 महीने पूर्व इन के शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कराया था, जिसमें झूठी शिकायत होने पर झूठा पाया गया था, अब कांग्रेस नेता ने जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है ,साथ ही कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने विघ्न संतोषी तत्व मदन पांडे और अनाचार के आरोपी महेश सोनी कालू के विरुद्ध जिला न्यायालय में मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है।

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मीडिया के माध्यम से आम जनों से यह अपील किया है, कि चुनाव समीप आने के वक्त उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी, भाड़े के कुछ लोगों के द्वारा उनके और उनके परिवार के छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दुष्प्रचार करते रहते हैं, और झूठा आरोप लगाते रहते हैं जो हमेशा जांच में झूठा ही साबित हुआ है, ऐसे लोगों से सावधान रहे, कांग्रेस नेता ने पुलिस अधीक्षक और माननीय न्यायालय के समक्ष दिए आवेदन में सारे प्रमाण गाड़ियों के वैध दस्तावेज, पुलिस जांच रिपोर्ट, सारे वैध प्रमाण सहित आवेदन किया है, चुनाव नजदीक है और सर्वविदित है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोक श्रीवास, लोकप्रिय जनाधार वाले नेताहै,कुछ लोग उनके टिकट की दावेदारी को वंचित रखने के नियत से उनको बदनाम करने हेतु आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी राज में सब्जियों और रोजमर्रा सामानों के दाम दुगुने हो गये

शेयर करेमोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां मिलकर जनता को लूट रही है क्रूड ऑयल की कीमत में 35 प्रतिशत   तक गिरावट लेकिन जनता महंगे दरों में पेट्रोल डीजल खरीदने मजबूर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 30 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम कर जनता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप