दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से वापस ली गई Z-श्रेणी की सुरक्षा! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। यह फैसला मुख्यमंत्री पर हाल ही में हुए हमले के बाद लिया गया, जिसने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी थी।

क्यों दी गई थी सीआरपीएफ सुरक्षा?

20 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में ‘जन सुनवाई’ के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस घटना को उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश बताया था। हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया था। यह सुरक्षा वीआईपी व्यक्तियों को दी जाती है।

सुरक्षा वापस लेने का फैसला

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा अब वापस ले ली गई है। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश औपचारिक रूप से जारी होना था, लेकिन अचानक योजना में बदलाव हुआ और इसे वापस लेने के आदेश दिए गए। अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के पास है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावर राजेश मुख्यमंत्री आवास पर जाने से पहले सुप्रीम कोर्ट भी गया था, लेकिन वहाँ कड़ी सुरक्षा देखकर वह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।

चाकू से हमले की थी साजिश

सूत्रों के मुताबिक सीएम पर चाकू से हमला करने की साजिश थी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों को देखकर आरोपी ने सिविल लाइंस इलाके में ही चाकू फेंक दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि हमले का असली मकसद पता लगाया जा सके और यह भी जांच की जा रही है कि क्या राजेश खिमजी का किसी आतंकी या आपराधिक संगठन से कोई संबंध है।

Leave a Reply

Next Post

क्या निर्वाचन आयोग तभी सही है जब कांग्रेस जीतती है: रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि वे ‘‘बेशर्मी” से झूठ फैला रहे हैं और निर्वाचन आयोग के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। पटना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान