दीपिका सिंह फ़िल्म टीटू अंबानी से करेंगी बॉलीवुड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 05 जून 2022। दिया और बाती फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी। एक संस्कारी बहु और एक स्ट्रॉंग वूमेन की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। छोटे पर्दे पर दीपिका सिंह एक स्ट्रोंग वुमेन के कैरेक्टर में नज़र आयी हैं अब अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी में भी दीपिका  मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़बेदाग़-की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं । मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।

दीपिका सिंह फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताती हैं “मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत क़रीब हैं यह एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने लाइफ़ के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती ।

यह एक  स्लाइस  ऑफ़  लाइफ फ़िल्म हैं मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं।

फिल्म में दीपिका सिंह के साथ आश्रम वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे ।  फिल्म में अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना , समता सागर, और बृजेंद्र काला नज़र आएँगे।बल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म टीटू अंबानी  निर्देशक रोहित गोयल , निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । फ़िल्म ८ जुलाई को सिनेमागृह  में रिलीज़ हो रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पीएम मोदी बोले- दुनिया के बड़े देश पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 जून 2022। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी