एसईसीएल कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 12 नवंबर 2025। कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत प्रगति नगर कॉलोनी स्थित एक घर में सोमवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 वर्ष) पिता कलम सिंह ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है । बताया जा रहा है कि पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद पर रिटायर हुए हैं। वहीं, मृतक का भाई लक्ष्मी नारायण धुव्र कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर है। बताया जा रहा है कि मृतक फणीभूषण ध्रुव कमरे में अकेले था, जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तब लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और परिजन मौके पर पहुंच गए। 

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक फणीभूषण ध्रुव यह आत्मघाती कदम कब कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया यह परिजनों के भी समझ से परे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने पार्टी से दिया इस्तीफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 12 नवंबर 2025। बिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा और लिखा कि यह फैसला उन्होंने “भारी मन से” […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प