रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली सब रह गए पीछे, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने डेविड वॉर्नर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुरुवार को खेले गए मैच के दौरान डेविड वार्नर ने इतिहास रच डाला। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में वह कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।Delhi Capitals ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से धोया और इस दौरान वॉर्नर ने 42 रनों की अहम पारी खेली। वॉर्नर ने इस पारी के दौरान केकेआर के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। केकेआर के अलावा वह पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1000 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। 

आईपीएल के इतिहास में उनसे पहले किसी बल्लेबाज ने दो अलग फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया है। वॉर्नर के अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक-एक फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़ा पार किया है। रोहित ने केकेआर के खिलाफ तो शिखर धवन ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ यह कारनामा किया है। विराट कोहली अभी तक किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।

वॉर्नर ने 26 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत दी। पृथ्वी शॉ इस मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान पहली ही गेंद पर उमेश यादव का शिकार बन गए थे, वॉर्नर ने इसके बाद मिचेल मार्श और ललित यादव के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला। दिल्ली कैपिटल्स को 147 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

कुलदीप यादव से चौथा ओवर नहीं कराने पर घिरे ऋषभ पंत ने दी सफाई, कहा- जो सोचा था, वह काम नहीं आया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में गुरुवार को Delhi Capitals ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन एक बात को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant विवादों में घिर गए। मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीन […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे