शराब चोर भाजपाइयों का चेहरा बेनकाब हुआ- आर.पी. सिंह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/06 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया है कि शराब के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली शराब चोर भाजपा का असली चेहरा पाटन के जामगांव में बेनकाब हो गया है। घटना के विषय में जानकारी देते हुए आर.पी. सिंह ने बताया कि दिनांक 4 अगस्त को जामगांव की शराब दुकान का विरोध करने के लिए पाटन भाजपा के तीनों मंडल स्थानीय सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में धरना देने का कार्यक्रम आयोजित किए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि शराब दुकान में चार पहिया वाहन से शराब उतारकर रखी जा रही है। भाजपाइयों का पुराना और मुफ्त शराब प्रेम जाग उठा। जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराबबंदी के नाम पर किए जा रहे धरने को छोड़कर भाजपाई भूखे भेड़ियों की तरह शराब की दुकान और चार पहिया वाहन पर टूट पड़े। देखते ही देखते कई पेटी शराब भाजपाइयों ने वहां से लूट ली और भाग खड़े हुए।

संबंधित दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग की शिकायत पर पाटन पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य समेत 20 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि साबित करती है कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में जंगल राज स्थापित करने वाले लोग अब बिना सत्ता के, बिना कमीशन के, बिना दलाली के और बिना मुफ्त की शराब के कैसे छटपटा रहे हैं। लूट खसोट की आदत अभी तक इनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

शराब से भाजपा को कितना प्रेम है इस वारदात से स्पष्ट हो गया है। शांति, समृद्धि और भाईचारे के छत्तीसगढ़ को रमन सिंह ने किस तरह शराबगढ़ में परिवर्तित कर दिया और खुद दारू वाले बाबा बन बैठे हैं यह घटना साफ-साफ दर्शाती है। आरपी सिंह ने यह मांग की है कि शराबबंदी के नाम पर ढोंग करने वाली भाजपा अब अपने असली चेहरे के साथ सामने आए और प्रदेश की जनता से माफी मांगे। साथ ही साथ उन्होंने पाटन पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया है कि शराब चोर भाजपाइयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा स्पष्ट करें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण फैसला उनका है या सुप्रीम कोर्ट का- विकास तिवारी

शेयर करे चारों पीठ के शंकराचार्यों को आमंत्रण नहीं और पहला आमंत्रण बाबरी मजिस्द याचिकाकर्ता के पुत्र इकबाल अंसारी को भाजपा, आरएसएस इस क्रोनोलॉजी को समझाये मोहम्मद फैज़ खान जो गौ रक्षा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक हैं उसे अयोध्या भेज कर आरएसएस भाजपा क्या संदेश देना चाह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप