इंडियाज़ गॉट टैलेंट की नए अंदाज़ में वापसी, सिद्धू बोले – टैलेंट्स करेंगे आम सोच को चैलेंज!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। मशहूर शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने लौट आया है। इस सीज़न का लॉन्च खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने किया और नई टैगलाइन “जो अजब है, वो ग़ज़ब है” ने जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
 
शो के पहले प्रोमो में सिद्धू का दमदार डायलॉग – “दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग” – समाज की सोच से दबे सपनों और डर को उजागर करता है। यह लाइन हर उस टैलेंट को प्रेरित करती है जो परंपरागत सोच को तोड़कर निडर होकर अपने हुनर को सामने लाना चाहता है।
 
सिद्धू का कहना है, “मैं बेसब्री से उन टैलेंट्स का इंतज़ार कर रहा हूँ जो अनोखे और रचनात्मक हों। ये कलाकार न सिर्फ दर्शकों को चौंकाएँगे, बल्कि लाखों लोगों को अपने सपनों का पीछा करने का साहस भी देंगे।”
 
इंडियाज़ गॉट टैलेंट का नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।
 
 
–
प्रोमो लिंक्स:
इंस्टाग्राम: https://youtu.be/RZnLUImVkZo?si=I0f7-01GK-eKL5Ua
 

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ में अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का जलवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। अपनी दमदार और हटके कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “निशानची” के प्रमोशन में व्यस्त हैं। चेन्नई के बाद अब अनुराग, लीड स्टार्स ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो के साथ नवाबों के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड