जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 20 मई 2024। कोंडागांव थाना क्षेत्र के दहिकोंगा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी कोंडागांव ने अपने निजी वाहन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया।जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक लोहंडीगुड़ा थाना में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे के लगभग कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रहे आरक्षक सौरभ उइके पिता स्व. रामचंद्र उइके 25 वर्ष निवासी परपा किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल लेकर कोंडागांव गया हुआ था।

रात को वापसी के दौरान सामपुर निवासी युवक अपनी बोलेरो वाहन लेकर जगदलपुर से सामपुर की ओर जा रहा था कि अचानक से दहिकोंगा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में आरक्षक को गंभीर चोट आई, जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने अपनी कार में घायल को खुद ही उठाकर जिला अस्पताल ले गया। वहां से घायल की खराब हालत को देखते हुए उसे 108 की मदद से मेकाज रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान रात को आरक्षक की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2024। अभिनेता परेश रावल अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं में से एक ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ की फिल्में भी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान