वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2024। अभिनेता परेश रावल अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं में से एक ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ की फिल्में भी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसी क्रम में परेश रावल ने भी अपना वोट डाला है और फैंस से मतदान करने की अपील भी की है।

वोट न देने वालों पर भड़के परेश रावल
वोट डालने के बाद परेश रावल ने मीडिया से बातचीत की और मतदान न करने वालों पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। अभिनेता ने कहा, “लोगों को सरकार से शिकायत होती है कि वह कुछ नहीं कर रही है। अब आपकी बारी है कि आप अपना वोट उसे दें, जिसने आपके हित में काम किया है। अगर आप वोट नहीं करोगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है।

परेश रावल ने कहा कि मतदान है जरूरी
अभिनेता ने आगे कहा, “वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा होनी चाहिए। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए और एक्शन लेकर हम सभी तक यह संदेश पहुंचा सकते हैं कि वोट देना सिर्फ अधिकार ही नहीं है बल्कि जरूरी भी है।” अभिनेता के फैंस उनकी इस बात से सहमत हैं और इस वायरल वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “परेश रावल एकदम ठीक कह रहे हैं। अपना वोट देकर सभी को अपनी पार्टी का समर्थन करना चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बाद में सभी सरकार को गाली देते हैं, जबकि वोट देने के वक्त गायब ही रहते हैं।” एक और यूजर ने तंज करते हुए लिखा, “परेश रावल अपनी पार्टी को जिताना चाहते हैं, इसलिए सबसे वोट डालने की अपील कर रहे हैं, सर आपके ज्ञान की किसी को जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 15 लोगों की मौत, 8 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 20 मई 2024। कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में आज दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन  30 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें से 15 लोगों की मौत की हो गई। वहीं आठ लोग घायल हैं। पिकअप में करीब […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर