यूपी में पोस्टर-वॉर: सपा के ’27 के सत्ताधीश’ के जवाब में निषाद पार्टी का जवाब, खुद को बताया ’27 का खेवनहार’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 25 अक्टूबर 2024। यूपी में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दलों में वार-पलटवार भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के ’27 के सत्ताधीश अखिलेश’ पर पलटवार करते हुए निषाद पार्टी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ’27 का खेवनहार’ बताते हुए लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग और भाजपा मुख्यालय के पास पोस्टर लगाए हैं। इससे सियासत गरमा गई है। इस पर निषाद पार्टी के प्रवक्ता और सचिव अजय सिंह का कहना है कि 2027 में निषाद पार्टी ही यूपी में एनडीए की खेवनहार बनेगी। वहीं, खुद संजय निषाद ने कहा है कि इस तरह के पोस्टर पार्टी के लोगों ने लगाए हैं।

शुक्रवार सुबह उपचुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ की गई प्रेसवार्ता में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं। इसके पहले बुधवार को शहर में जगह-जगह लगाए गए सपा के पोस्टर पर अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया गया था। पोस्टर पर लिखा हुआ था कि 24 में जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा… सत्ताईश का सत्ताधीश। पोस्टर में दाहिनीं तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी।

बता दें कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। मतदान 13 नवंबर को और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़ के दूसरे दिन बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक तीन जवान बलिदान और दो पोर्टर की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 25 अक्टूबर 2024। बारामुल्ला के बूटापाथरी इलाके में बीते दिन भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक तीन सैनिक बलिदान और दो पोर्टर मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद आज दूसरे दिन सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'