पीलीभीत में आतंकियों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम की बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पीलीभीत 26 दिसंबर 2024। पीलीभीत एनकाउंटर पर आतंकी पन्नू और नीटा के धमकी भरे वीडियो के बाद शासन स्तर से भी पूरे मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। उच्च अधिकारी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। पीलीभीत जिले के अफसरों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। माना जा रहा है कि धमकीभरा वीडियो आने के बाद शासन स्तर से आतंकियों का एनकाउंटर करनी वाली टीम की सुरक्षा बढ़ाई सकती है। पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद मंगलवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू व केजेडएफ के आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने धमकी भरे वीडियो जारी किए। बदला लेने की बात कही गई। इसके बाद से शासन स्तर से गंभीरता बरती जाने लगी। पीलीभीत में घटना से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है। बरेली जोन के अफसर भी पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। 

माना जा रहा है आतंकियों के पूरनपुर आने के पीछे मददगारों का हाथ हो सकता है। पुलिस के अलावा कई बड़ी एजेंसियां इस दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। बताया जाता है कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शासन स्थिति के आधार पर एनकाउंटर करने वाली टीम की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है। टीम में एसपी अविनाश पांडेय के अलावा 10 पुलिस कर्मी शामिल रहे थे।

पीलीभीत, बरेली और लखीमपुर एटीएस के रडार पर
मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों के मामले में पुलिस के साथ एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) भी सक्रिय है। आतंकियों के पूरनपुर तक आने की स्थिति और उनके मददगारों की तलाश की जा रही है। इसको लेकर पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के अलावा एटीएस की टीम पड़ोसी जनपद लखीमपुर और बरेली में भी आतंकियों के तार को तलाशने में जुटी हैं। टीमें अलग-अलग इलाकों में जांच कर रही है। 

जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस अलर्ट
आतंकी पन्नू के धमकी भरे वीडियो के बाद जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट किया गया है। गश्त के साथ ही वाहनों की जांच की जा रही है। पीआरवी को भी हर गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। अमरिया-मझोला के उत्तराखंड बॉर्डर, माधोटांडा से खटीमा मार्ग, सेहरामऊ उत्तरी, हजारा क्षेत्र में भी जांच तेज की गई है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों की सीमा पर भी पुलिस अलर्ट है।

Leave a Reply

Next Post

डिजिटली बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, कैबिनेट बैठक में हुआ रजिस्ट्रीकरण नियम लागू करने का निर्णय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 26 दिसंबर 2024। मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2024 लागू करने की स्वीकृति दी है। यह नियम भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा दिए गए प्रारूप पर आधारित है। नए नियमों के तहत डिजिटल रजिस्ट्रीकरण, इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय डेटाबेस तैयार […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब