केरल मंदिर में अनुष्ठान के लिए रोबोटिक हाथी देवता को समर्पित किया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

त्रिशूर 27 फरवरी 2023। केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर में अब अनुष्ठान के लिए अब असली की बजाय रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि यह हाथी मंदिर समिति को पेटा इंडिया ने अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के साथ मिलकर भेंट किया है। इस मकैनिकल हाथी की ऊंचाई साढ़े दस फीट है और इसका कुल वजन 800 किलो है। इस हाथी पर चार लोग सवार हो सकते हैं। इस हाथी की सूंड, सिर, आँखें और कान सबकुछ इलेक्ट्रिक तरीके से संचालित होते हैं। 

बता दें कि केरल के मंदिरों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में हाथी का बहुत महत्व होता है। हालांकि कई बार अनुष्ठान के दौरान या इससे पहले ये हाथी उग्र हो जाते हैं। जिसके चलते कई बार लोगों की जान चली जाती है। इसी वजह से त्रिशूर के इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर समिति ने धार्मिक अनुष्ठान के लिए हाथी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया था। इस पर जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने मंदिर को यह रोबोटिक हाथी भेंट करने का फैसला किया। रविवार को मंदिर में ‘नादायिरुथल’ नामक धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस अनुष्ठान के तहत भगवान को हाथी भेंट किया जाता है। पेटा इंडिया का कहना है कि कई बार हाथियों को बांधकर कैद रखने की वजह से वह उग्र हो जाते हैं। जब उनकी इच्छा के विपरीत उनसे काम कराए जाते हैं तो वह उत्पात मचाते हैं और इसके चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। 

हेरिटेज एनिमल टास्क फोर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल में पिछले 15 सालों में हाथियों के हमले में 526 लोगों की मौत हुई है। केरल के त्योहारों में चिकत्तुकावु रामचंद्रन नामक हाथी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हाथी ने 13 लोगों की जान ली है, जिनमें छह महावत, चार महिलाएं और तीन अन्य हाथी शामिल हैं। यही वजह है कि त्रिशूर के इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा ने पूजा-त्योहारों में हाथी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया। मंदिर समिति को उम्मीद है कि अन्य मंदिर भी ऐसा कदम उठाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

जसप्रीत बुमराह की वापसी में लग सकते हैं कई महीने, आईपीएल-एशिया कप में भी खेलना मुश्किल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट अब टीम इंडिया और फैंस के लिए चिंता विषय बनती जा रही है। बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी20 विश्व कप भी नहीं खेले। हालांकि, आईपीएल 2023 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण