मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का खुलासा, 46 लाख से अधिक नकद, हथियार व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गरियाबंद 01 मार्च 2026। गरियाबंद में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को पुलिस ने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम एवं डीआरजी धमतरी द्वारा की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष लीडरों द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 28 फरवरी को संयुक्त पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

सघन तलाशी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद, 1 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 1 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और साहित्य बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में विगत दो वर्षों से नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शासन की पुनर्वास योजना के प्रभाव से जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आत्मसमर्पण और उन्मूलन में सफलता मिली है।

इस डम्प की बरामदगी को पुलिस ने संभावित माओवादी गतिविधियों को विफल करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा : राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मार्च 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा किये गए भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते से भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। गांधी ने पंजाब के बरनाला में आयोजित ‘किसान महाचौपाल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड