मुख्यमंत्री ने जशपुर जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

शेयर करे

समय-सीमा में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 12 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभाओं के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के मंशानुरूप समयसीमा में योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित कर रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज पत्थलगांव के विश्राम गृह में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला प्रकृतिक रूप से बहुत अधिक सुंदर है। साथ ही साथ कई चुनौतियां भी है, इसलिए काम करने की गुंजाइश अधिक है और सबको मिलकर काम भी करना है। बच्चों में कुपोषण और महिलाओं में एनीमिया को दूर करने के लिये योजनाएं संचालित है, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले है। अधिकारी एनीमिया और कुपोषण दूर करने के चलाई जा रही योजनाओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों की आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। कृषि व लघु वनोपज के  साथ-साथ जिले में मछली पालन, बकरी पालन, सुकर पालन को आय का प्रमुख जरिया बनाने के प्रयास को बढ़ावा दिया जाये। आवर्ती चराई, राजस्व गौठान, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में अजीविकामूलक गतिविधियों को और बढ़ाएं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की तरह यहां भी जनजातियों के लिए आस्था मूलक कार्यों को बढ़ावा देना है। यहाँ आदिवासी के आस्था केंद्र सरना स्थल को व्यवस्थित व सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाएं। यदि पिता का जाति प्रमाण पत्र है, तो बच्चों का तत्काल जाति प्रमाण जारी किया जाए। मात्रात्मक त्रुटि के दृष्टिगत जिन जातियों को अधिसूचित किया गया है, उसकी सूची कार्यालयों में चस्पा करें। उन्होंने कहा कि लगातार आवेदन देने के बाद भी यदि किसी व्यक्ति का काम न हो, यह स्वीकार्य नहीं है। लोक सेवा गांरटी का पालन हो और समयसीमा में लोगों के काम हो जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन आदिवासी, किसान, मजदूर और शासकीय कर्मचारियों के साथ सभी का ध्यान रख रही है। अधिकारी भी इसी तरह लोगों की समस्याओं को दूर करें।

Leave a Reply

Next Post

बोरवेल में गिरा मासूम: 43 घंटे से सांसों को थामे है राहुल, जिंदा रहने की जिद में अब खुद कर रहा रेस्क्यू में मदद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर 12 जून 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे को 43 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सारे प्रयास विफल रहने के बाद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की